Author: News Maati

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुये कहा कि शाही परिवार के आर्थिक कुप्रबंधन और गलत नीतियों के कारण पूरे हिन्दू समाज को दोषी ठहराया गया और विकास दर में आयी गिरावट को हिन्दू ग्रोथ रेट नाम देकर दुनिया भर में बदनाम किया गया। श्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुयी चर्चा का उत्तर देते हुये कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लाइसेंस परमिट की व्यवस्था कर दी गयी थी जिसके कारण देश विनिर्माण में पीछे हो गया और इसके कारण विकास दर में…

Read More

देहरादून । 38वें राष्ट्रीय खेल के हॉकी इवेंट के तीसरे दिन गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित छह मुकाबले हुए। जिसमें महिला वर्ग में मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 3-2 से हराया। मध्य प्रदेश के लिए रितिका सिंह (49’, 55’) और कप्तान करिश्मा यादव (50’) ने गोल किए, जबकि ओडिशा की ओर से पूजा साहू (39’) और दीपी मोनिका टोप्पो (45’) ने गोल दागे।अगले मुकाबले में, पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 2-0 से मात दी। इस मैच में सुष्मिता पन्ना (37’) और कप्तान अंजना डुंगडुंग (43’) ने गोल किए, दोनों गोल तीसरे क्वार्टर में किए गए। आज दिन के सबसे एकतरफा…

Read More

चतरा। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित प्रतापपुर मोड़ के पास गुरुवार को हाइवा ने गोदोबार गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता बहोरी सिंह को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। वह हर रोज की तरह गुरुवार को प्रतापपुर मोड़ के समीप देवी मंडप के पास पूजा करने जा रहे थे। इस दौरान हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनकर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति, जाति, संविधान, भ्रष्टाचार और लाइसेंसराज को लेकर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के पंजे से मुक्त होकर आज देश चैन की सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण भविष्य का मार्गदर्शक है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट हासिल करने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति…

Read More

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दो प्रमुख सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं। इन दोनों सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिखाया गया है। दोनों सर्वे दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। एक्सिस-माय इंडिया की ओर से आए सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है और पार्टी दिल्ली में 45 से 55 सीटें ले जा सकती है। आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। उसे 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है, जिससे वह 15 से 25 सीटें ले जा सकती है। कांग्रेस के खाते में…

Read More

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 फरवरी को प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कुल आठ कड़ियां होंगी, जिनमें विशेषज्ञ छात्रों से बात करेंगे और उन्हें “एग्जाम वरियर” (परिक्षा को लेकर तनाव में घिरे रहने वाले) से “एग्जाम वॉरियर” (तनावमुक्त होकर परीक्षा देने वाले) बनने के उपाय सुझाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में पैरालंपिक…

Read More

कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलीप कुमार (20), पोखन कुमार उर्फ गणेश कुमार (24 ),विक्रम कुमार (18 ), अजय कुमार सिंह (20), विकास कुमार ( 22), अंकित कुमार शर्मा ( 30), अनिल कुमार वर्णवाल (34), देवनारायण कुमार (34 ) और अजीत कुमार पंडित (20) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 पीस कंप्यूटर सिस्टम, चार पीस माउस, आठ पीस की बोर्ड, एक पीस सीपीयू और छह गैस सिलेंडर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि चोरी के मामले…

Read More

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए गुरुवार को पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए कुल 10,147 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। पिनाका के लिए इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) और म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा शक्ति सॉफ्टवेयर में अपग्रेड के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ सौदा किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 29 जनवरी को इस सौदे के लिए मंजूरी दी थी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका…

Read More

शिवपुरी । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया इन दिनों अपने पति के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे पर हैं। इस दौरान में प्रियदर्शनी राजे जनता से मुलाकात कर रही हैं। इसी बीच में बदरवास में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह के द्वारा बनाई जाने वाली मोदी जैकेट के निर्माण इकाई केंद्र पर पहुंची और यहां पर महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बदरवास में महिलाओं के द्वारा बनाए जाने वाली मोदी जैकेट खरीदी और उसे पहन कर देखा। जैकेट की फिटिंग बहुत शानदार रहने पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने यहां पर…

Read More

रांची। झारखंड में एसएम ग्रुप आॅफ कंपनी बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। इस सिलसिले में कंपनी के चेयरमैन मनीष खेमका और सहयोगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल समिट में गुरुवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान खेमका ने मुख्यमंत्री से राज्य में बिजनेस की संभावनाओं और निवेश की आकांक्षाओं के साथ एसएम ग्रुप कंपनी की तीन नई परियोजना जानकारी साझा की, जिसके अन्तर्गत 14 हजार करोड़ का निवेश कर रही है। इस निवेश से राज्य में 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। झारखंड में परियोजनाओं…

Read More