रांची: कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत अभी रांची आई हुई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदीजी मुद्दे की बात नहीं करते।

पहले चरण में मोदीजी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूं तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होने अपना वजूद खत्म कर लिया।


इसके साथ ही सुप्रिया ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते, गरीबी पर बात नहीं करते। हमने तय किया है कि हम समाधान की बात करेंगे। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा की। लोगों की अपेक्षायें, उम्मीदों, समस्याओं को सुना। ये न्याय यात्रा उसी का परिणाम है।
हमारी सरकार बनते ही हम किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। बीज, कीटनाशक, उपकरण पर टैक्स नहीं लगेगा, किसानों का कर्जा माफ करेंगे, हमने पहले भी 72 हजार करोड़ कर्ज माफ किया।
श्रमिक देश को बनाता है, उसके हाथों से देश की नींव पड़ती है। मनरेगा का मानदेय 400 रुपये करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्रांति लायेंगे जिसमें 25 लाख रुपये तक की हेल्थ स्कीम लायेंगे।
हम हिस्सेदारी की बात करते हैं तो लोग नांक भौं क्यों सिकुड़ाते हैं। दलित, आदिवासी, वंचित, पिछड़ा, गरीब है वो समाज के हाशिये पर पड़ा है। उनको मुख्यधारा में लायेंगे। जल जंगल जमीन का जो अधिकार आदिवासियों को दिया उसका बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए।
ये चुनाव मुद्दों का चुनाव है। लोगों का चुनाव है। युवाओं की, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों की बातें सुनी जायेगी या नहीं। चुनाव में जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मैं फिर से दोहराती हूं कि सरकार बनते ही सरना धर्म कोड को तुरंत लागू करेंगे। लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। उनको हौसला मिलेगा कि केंद्र सरकार लोगों की बात सुनती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version