पटना। बिहार विश्वविद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि एसटीईटी परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से भरा जाएगा। परीक्षा आयोजन संबंधी जानकारी को लेकर 14 अगस्त को समाचार में विज्ञापन जारी की जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजित करने की सहमति दे दी है।

इससे पहले यह 14 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हुई थी और परिणाम पांच जनवरी 2026 को जारी किया गया था। यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित होती है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटीईटी परीक्षा 2026 की तिथि अभी जारी नहीं की गई। वर्ष 2025 में हुई परीक्षा में सीबीटी के माध्यम से कुल 16 विषयों की परीक्षा हुई थी। जिसमें राज्य भर से कुल 4,42,214 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें 2,56,301 अभ्यर्थी सफल हुए थे। कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 62.56 रहा। कुल 16 विषयों की परीक्षा ली गई थी। जिसमें पूछे गए प्रश्न बहुविकल्पीय थे तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक था। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं था।

जानकारी के अनुसार, इस बार भी इसी पैटर्न पर परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। बताया जाता है कि परीक्षा में कुल 150 के अंक 150 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जिसमें 100 अंक विषयवस्तु तथा 50 अंक शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं पर आधारित को सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version