रांची। मां एवं शिवकाली समिति के सौजन्य से जय रक्षा कालीमंदिर मेसरा में आज धूमधाम से होगी पूजा। मंदिर के पूजारी रामकिशुन महतो ने बताया कि बैशाख के अमावस्या पर हर साल होती है पूजा।

उन्होंने बताया कि आज रात 12 बजे से बुधवार दिन भर भी बलि दी जायेगी। इसके अलावा मेला भी लगता है। मेले में आसपास से करीब हजारों लोग आते हैं। मंदिर परिसर में झुला भी लगा है।

बुधवार सुबह से प्रसाद का वितरण होगा। पूजा को सफल बनाने में टीपू महतो, अरविंद महतो, गंगा कारमाली, प्रीतम साड़ लोहरा, गोपी महतो, प्रभात महतो, सुरज प्रकाश, श्याम कारमाली, राजा महतो समेत गांव के सभी लोग जुटे हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version