
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने इरान पर हमला किया। ईरान के बंदर अब्बास और सीरिक इलाके अमेरिकी हमलों से दहल रहे हैं। इन दोनों इलाकों में तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। ईरानी समाचार एजेंसी मिजान के मुताबिक बंदर अब्बास के साथ ही सीरिक में भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गयी।



इरान की सरकारी प्रेस टीवी के मुताबिक अबू मूसा द्वीप पर कुल 10 धमाके हुए हैं। चाबहार और कोनारक में भी 10 धमाकों की आवाज सुनी गई है। चाबहार में एक अस्पताल पर दागे गए हथियार का मलबा गिरा है। बंदर अब्बास में आठ और सीरिक में तीन धमाके हुए हैं।
अमेरिकी सेना (सेंट्रल कमांड) द्वारा की गई इस सैन्य कार्रवाई के दौरान चाबहार और कोनारक इलाके में लगभग 10 जोरदार धमाके सुने गए। इन हमलों के कारण चाबहार में भारी तबाही हुई है।
बिजली और पानी का संकट: चाबहार सहित ईरान के कई तटीय इलाकों में ब्लैकआउट हो गया है, जिससे आम जनजीवन और पीने के पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।
बंदरगाहों को नुकसान: ईरानी मीडिया के अनुसार, चाबहार में शहीद बेहेश्ती पोर्ट, कलंतरी पोर्ट और मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर को भी नुकसान पहुंचा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर विध्वंसक हमले की धमकी दी थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि बुधवार की रात ईरान पर अब तक का सबसे विध्वंसक हमला करेंगे।

