Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं
    • रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य
    • JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी
    • नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच
    • केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त
    • जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?
    • अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर
    • रांची के एचबी रोड में वृद्ध महिला से चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में 10 रुपये में 10 तरह की जांच होगी, 6500 करोड़ की लागत से होगा रिम्स का पुनर्निमाण
    Blog

    झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में 10 रुपये में 10 तरह की जांच होगी, 6500 करोड़ की लागत से होगा रिम्स का पुनर्निमाण

    News MaatiBy News MaatiMarch 21, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 74 अरब 70 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये की अनुदान मांग चर्चा के बाद स्वीकृत हो गई। विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सरकार के उत्तर में विपक्ष पर जहां चुटकियां ली, वहीं आगामी योजनाओं को भी सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

    राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी तकनीक को अपनाया जाएगा। इसकी शुरूआत रिम्स से होगी। सभी सरकारी अस्पतालों में 10 रुपये में 10 तरह की जांच होगी। इनमें सिकल सेल अनीमिया, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, सीबीसी, क्रेटिनीन, ब्लड शुगर, चिकुनगुनिया, रूटीन यूरीन व कोविड-19 की जांच शामिल हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे 6500 करोड़ की लागत से रिम्स का पुनर्निमाण करने जा रहे हैं। इससे रिम्स की क्षमता को 2200 बेड से बढ़ाकर 3500 बेड करने जा रहे हैं। सुपर स्पेशियलिटी की क्षमता 200 से बढ़ाकर 950 बेड की करेंगे। इसके लिए 750 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी भवन बनेगा।

    5000 क्षमता का नया ओपीडी भवन बनेगा। इसमें ओपीडी के अलावा सभी प्रकार की जांच एक ही भवन में होंगे। यूजी, पीजी छात्र-छात्राओं के लिए नए हॉस्टल बनेंगे। सभी हॉस्टल तोड़कर, फ्लैट कल्चर विकसित होगा। 14 मंजिला छात्रावास बनेगा। यहां दूसरा रिम्स भी बनने जा रहा है, जिसके लिए जमीन चिह्नित कर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में घोषणा की है कि सदर अस्पताल में 24 गुणा सात सुपर स्पेशियलिटी सेवा देंगे। मेडिकल कॉलेजों के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे खरीद रहे हैं। इसके लिए आपूर्तिकर्ता से एक शर्त भी रखी जा रही है कि उक्त मशीनें उन्हें ही संचालित करनी है। इसके लिए उनसे दस साल का अनुबंध लिया जाएगा। सभी सदर अस्पताल में आईसीयू और जिला अस्पतालों में माड्यूलर ओटी बनाने जा रहे हैं।

    गांवों में बनेंगे 25 हेल्थ कॉटेज : राज्य के गांवों में 25 हेल्थ कॉटेज बनाएंगे। ये सिर्फ ट्राइबल क्षेत्र में बनेंगे, ताकि वहां के ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। दो वर्ष के भीतर राज्य में 1258 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में संचालित पांचों चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी की सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव है। इसमें मुख्यत: कॉर्डियोलोजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, आंकोलॉजी की सुविधा होगी। दुमका, पलामू और हजारीबाग में निमार्णाधीन 500 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कराकर उसे संचालित किया जाएगा।

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रांची के कांके में मेडिको सिटी विकसित होगा। यहां मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मेडिको सिटी में दस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ साथ हेलीपैड की भी व्यवस्था होगी। उनकी सरकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग के समीप राज्य में 48 ट्रामा सेंटर बनाने जा रही है। झारखंड की जनता को मुफ्त में दवा देंगे। राज्य में डायल 108 की तर्ज पर दुमका में अलग कॉल सेंटर खोलेंगे, जिससे 300 नए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जोड़े जाएंगे। ये 300 बाइक एंबुलेंस होंगे, जो दुर्ग पहाड़ी क्षेत्रों के लिए होंगे। एंबुलेंस सेवा को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके रिस्पांस टाइम को ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट और शहरी क्षेत्र में 25 मिनट करने का लक्ष्य है। राज्य में दुमका, चाईबासा, हजारीबाग व पलामू में नए नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। सहिया बहनों को 42000 टैब दे रहे हैं। उस टैब में मेडिकल के सभी सिस्टम होंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?

    September 28, 2026

    अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Bihar

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    By News MaatiSeptember 28, 20264

    औरंगाबाद । जिले में रिश्वत के 10 हजार रुपये लेना एक कर्मचारी को भारी पड़…

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026

    नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026

    नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    September 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.