Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    • हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
    • रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
    • ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
    • अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
    • बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, लू से एक दिन में 40 लोगों की मौत, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें
    Bihar

    बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, लू से एक दिन में 40 लोगों की मौत, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें

    News MaatiBy News MaatiMay 30, 2024No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में भीषण गर्मी की वजह से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में गुरुवार को गर्मी का भीषण तांडव देखने को मिला। राज्यभर के विभिन्न जिलों में एक दिन में 40 से ज्यादा लोगों की लू से मौत हो गई। अकेले औरंगाबाद जिले में गुरुवार को कम से कम 15 लोगों ने हीटवेव की वजह से दम तोड़ दिया। मरने वालों में शिक्षक, रेलवे कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास जिले में 7, जहानाबाद में 7, कैमूर में पांच, सारण और बेगूसराय में भी एक-एक शख्स की जान गई। बुधवार को भी राज्यभर में 8 लोगों की लू की चपेट में आने से मौत हुई थी।

    औरंगाबाद सदर अस्पताल में गुरुवार को आठ से अधिक मरीजों की लू की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं जिले के रफीगंज और मदनपुर में भी तीन-तीन लोगों की मौत हुई। आलम यह है कि मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले के अस्पतालों में जगह नहीं है। सदर अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, नशा मुक्ति केंद्र, एनआरसी के अलावा 20 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और सभी फुल हो चुके हैं।

    रोहतास जिले में दो चुनाव कर्मी, दो रेलकर्मी और तीन रेलयात्री की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार सभी मौत का कारण हीटवेव एवं उमस भरी गर्मी है। कैमूर जिले मोहनियां में लू लगने से एक शिक्षक समेत 5 लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में एक किसान, एक श्रमिक एवं दो बुजुर्ग शामिल हैं। शिक्षक चैनपुर में चुनाव ड्यूटी में योगदान करने के बाद मोटरसाइकिल से मोहनियां लौटे थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ी। कुछ देर के बाद जब स्थिति खराब हुई तो उन्हें अस्पताल लाया गया ,जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

    वहीं, बेगूसराय के बलिया में तेज धूप व उमस भरी गर्मी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड 28 बभनटोली गांव निवासी स्वर्गीय रामाशीष सिंह के 36 वर्षीय पुत्र साकेत कुमार सिंह के रूप में की गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उधर, बरबीघा में पांकपर गांव में 52 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका धनेश्वरी देवी और सारण के तरैया में ठेकेदार रामजी सिंह की मौत हो गई। हालांकि, दोनों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    जहानाबाद में ट्रक ड्राइवर और मजदूर समेत 7 लोगों की मौत
    जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को भीषण गर्मी और हीट वेव ने काफी कहर बरपाया। तपती और उमस भरी गर्मी एवं लू की चपेट में आने से टिकारी (गया) के एक ट्रक ड्राइवर समेत सात लोगों की जान चली गई। इनके अलावा जहानाबाद पुलिस लाइन की एक महिला जमादार, चुनाव कराने आए सिक्कम के पांच पुलिस के जवान समेत करीब 50 लोग गर्मी और हिट वेव से बीमार हुए जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घोसी के सेरथुआ में एक शिक्षिका क्लास रूम में बेहोश होकर गिर गई।

    मृतकों में ट्रक ड्राइवर श्याम सुंदर पांडे गया जिला के टिकारी अनुमंडल अंतर्गत चैता गांव के निवासी थे। मखदुमपुर के पलेया गांव के निवासी मजदूर दुलारचंद मांझी के अलावा नदौल के अरुण कुमार, मोकर गांव के रामनिवास शर्मा, रतनी के झरखा के देवेंद्र शर्मा, कसवां गांव के शंकर शर्मा और मखदुमपुर के ओमप्रकाश गुप्ता शामिल हैं। मृत मजदूर दुलारचंद मांझी के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा सदर अस्पताल में हंगामा मचाया। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का कहना था कि वह पहले से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों के अनुसार गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गए। सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, वहां मौत हो गई और मरने के बाद उन्हें चार इंजेक्शन लगाया गया।

    औरंगाबाद के ट्रक चालक की मखदुमपुर में मौत
    मखदुमपुर में लू लगने से ट्रक चालक अरविंद प्रसाद उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई। वह औरंगाबाद जिले की हसपुरा का रहने वाला था। एनएच बायपास निर्माण कार्य में काम कर रहा था। शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके साथियों ने ट्रक से ही रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उसके साथियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी है।

    बेगूसराय में अधिकारी और शिक्षक हुए बेहोश
    बेगूसराय के मंसूरचक में गुरुवार को करीब 12 बजे विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण के क्रम में बीआरपी चन्द्रभूषण चौरसिया बेहोश हो गये। वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल महेशपुर में कम्प्यूटर शिक्षक प्रतीक कुमार कार्यालय में कार्य करते भीषण गर्मी से एकाएक बेहोश होकर गिर गए। जबकि उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल जोकिया में भी शिक्षक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गए। सीवान के सिसवन में साइकिल सवार बेहोश हो गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

    March 8, 2026

    नीतीश कुमार चले दिल्ली, बीजेपी को राजतिलक, सीएम की रेस में तीन दिग्गज

    March 5, 2026

    जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    By News MaatiMarch 29, 20268

    खूंटी। जिले के मुरहू में रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव और उसके दूसरे दिन शनिवार…

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान

    March 29, 2026

    हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान

    March 29, 2026

    हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी

    March 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.