
चतरा : झारखंड समेत पूरे देश में चुनाव की हवा बदल चुकी है। गर्मी के इस मौसम में भी जनता का जोश अद्भुत है क्योंकि इस बार लोकसभा का चुनाव जनता तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ रही है।



सोमवार को ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से इंडी गठबंधन की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहीं। वे चतरा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि देश में दस साल शासन करने वाली केंद्र सरकार की जुमलेबाजी, सर्कस और करतब को सभी ने देखा है।
कल्पना ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से 2019 में आपके बेटे और भाई हेमन्त जी ने राज्य में गठबंधन सरकार बनयी, लोगों को अधिकार देना शुरू किया। यही सब तानशाही ताकतों से बर्दाश्त नहीं हुआ। इनको लगा कि झारखण्ड को मदद नहीं देंगे तो राज्य आगे नहीं बढ़ पायेगा। लेकिन हेमन्त जी ने रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित करने के साथ-साथ कई योजनाओं से लाखों लोगों को जोड़ने का काम किया।
आज तानशाही ताकतों के षड्यंत्र के कारण हेमन्त जी जेल में हैं मगर उनके सिपाही, INDIA गठबंधन के सिपाही आप सभी के बीच, दिल्ली में आपकी आवाज उठाने के लिए आपके बीच आये हैं।
यहां उपस्थित आप सभी से आग्रह है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से हाथ छाप INDIA गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी जी को अपना वोट देकर INDIA गठबंधन के हाथ मजबूत करें।

