
नयी दिल्ली: बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 404.18 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।



शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी तेजी से निवेशकों की पूंजी में 11.29 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट से उबरते हुए पिछले बंद से 486.50 अंक चढ़कर 74,339.44 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह 718.31 अंक चढ़कर 74,571.25 अंक तक पहुंच गया था।

