Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही

    August 12, 2026

    रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    August 12, 2026

    चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही
    • रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
    • चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार
    • छात्र नेता देवेंद्र महतो का रघुवर दास ने जाना हालचाल
    • न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों को जांच समिति ने सही माना, रिपोर्ट लोकसभा में पेश
    • झारखंड के विद्यार्थियों के न्याय के लिए देशव्यापी आंदोलन करेगी एबीवीपी : डॉ वीरेंद्र
    • बिहार में एसटीईटी 2026 के आवेदन 17 अगस्त से भरे जाएंगे
    • चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर धड़ाम; मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए घटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » संविधान बदलकर धर्म आधारित आरक्षण देने के लिये वोट मांग रही हैं सपा और कांग्रेस : मोदी
    Lead News

    संविधान बदलकर धर्म आधारित आरक्षण देने के लिये वोट मांग रही हैं सपा और कांग्रेस : मोदी

    News MaatiBy News MaatiApril 25, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आंवला/आगरा (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुष्टीकरण की राजनीति को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का आधार बताते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इस गठबंधन के नेता धर्म आधारित आरक्षण देने के मकसद से संविधान बदलने के लिये वोट मांग रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के उलट भाजपा राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का आरक्षण लूटने के उनके मंसूबे पर ‘ताला’ लगाने के लिये 400 सीटें मांग रही है।

    मोदी ने आगरा और बरेली के आंवला में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैलियों को संबोधित किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ”इंडी गठबंधन (‘इंडिया’ गठबंधन) के नेता इसलिए वोट मांग रहे हैं ताकि धर्म आधारित आरक्षण देने के लिए संविधान बदल सकें और मैं 400 सीटें इसलिए मांग रहा हूं ताकि प्रदेशों में धर्म के आधार पर आरक्षण देकर एससी-एसटी ओबीसी का आरक्षण लूटने का उन्होंने मंसूबा बना रखा है उसको हमेशा हमेशा के लिए ताला लगा सकूं। आपका हक कोई छीन ना ले इसलिए मुझे 400 सीटों की जरूरत है।”

    उन्होंने यादव, कुशवाहा, मौर्य, गुर्जर, राजभर, तेली और पाल समाज समेत पिछड़े वर्गों का जिक्र करते हुए कहा, ”मैं गारंटी दे रहा हूं कि मैं आरक्षण का आपका अधिकार कभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को छीनने नहीं दूंगा। यह मोदी की गारंटी है।”

    मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से देश को पूरी तरह से मुक्त करने और भारत के स्वाभिमान को नयी बुलंदी देने वाला चुनाव है।

    प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग भाजपा को चिढ़ाने के लिये कहते थे कि रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा, ”आपके आशीर्वाद से हमने मंदिर भी बनवाया, प्रभु राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। हमने तारीख भी बताई, समय भी बताया, जगह भी बताई और जाकर निमंत्रण भी दिया। मगर उनका अहंकार इतना था कि अपने आप को प्रभु राम से भी बड़ा मानते हैं। उन्होंने मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया क्योंकि उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।’’

    मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने प्रभु श्रीकृष्ण को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि ‘‘जब वह समुद्र में समा चुकी श्रीकृष्ण की द्वारिका नगरी के दर्शन करने के लिये समुद्र में उतरे थे तब भी कांग्रेस के ‘शहजादे’ (राहुल गांधी) ने उसका मजाक उड़ाया था। सपा के ‘परिवारवादी’ लोग भी बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, “देश ने तुष्टिकरण की राजनीति बहुत देखी है। इस राजनीति ने देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटकर रख दिया है। सपा और कांग्रेस का गठबंधन घोर तुष्टीकरण में जुटा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग की छाप है।”

    उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा, ”यहां उत्तर प्रदेश में जो दो लड़कों में दोस्ती है इसका भी आधार तुष्टीकरण की राजनीति ही है। दोनों मिलकर भाषण में तो ओबीसी-ओबीसी करते हैं मगर पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीन कर अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं।”

    उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया है कि भारत में धर्म के आधार पर कभी आरक्षण नहीं दिया जाएगा। मगर कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में तो कभी आंध्र प्रदेश में और कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की।’’

    मोदी ने कहा, ”अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लाकर रहेगी और इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि ओबीसी (अन्य पिछड़े वर्ग) का 27 प्रतिशत कोटा है उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए।”

    मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा, ”कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी… यह सिर्फ अपने परिवार का ही सोच सकती हैं। इन लोगों के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है। क्या उत्तर प्रदेश में सपा को अपने परिवार के बाहर का एक भी यादव ऐसा नहीं मिला जिसे वह टिकट दे सकें। बदायूं हो, मैनपुरी हो, कन्नौज हो, आजमगढ़ हो, फिरोजाबाद हो, सब जगह एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट मिला है। ऐसे लोग हमेशा सिर्फ अपने परिवार का ही भला करेंगे।”

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, ”अब इंडी गठबंधन वालों का यह भी कहना है कि वह आपकी विरासत पर भी लूट करेंगे यानी आपके पिता ने मेहनत करके कुछ बचा कर आपके लिए रखा है जिस दिन वह नहीं रहेंगे तो फिर कांग्रेस गठबंधन ने घोषणा की है कि वह आपके परिवार के लोगों को मिलने से पहले 55 प्रतिशत यानी आधे से ज्यादा सरकार कब्जा कर लेगी। बाकी बचा हुआ आपके नसीब में आएगा।”

    उन्होंने दावा किया, ”कांग्रेस का इरादा संस्थाओं का दफ्तरों का भी सर्वे करने का है। यानी अगर किसी पिछड़े, दलित परिवार में दो लोग नौकरी में हैं तो एक नौकरी छीन कर यह लोग उनको देंगे जिनका कांग्रेस के मुताबिक देश के संसाधनों पर पहला हक है। इसलिए यह चुनाव भले है लेकिन उससे भी गंभीर यह मुद्दा है जिस पर सतर्क रहने की जरूरत है।”

    मोदी का इशारा वर्ष 2006 में तत्कालीन कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान की तरफ था जिसमें उन्होंने कथित रूप से देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था।

    मोदी ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ”कांग्रेस के शहजादे की एक्स-रे मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में पहुंचेगी। शहजादे की एक्स-रे मशीन लॉकर में पहुंचेगी।’’ उन्होंने कहा कि किसी गरीब मां ने कुछ अपनी बेटी के लिए बचाकर रखा होगा तो उनकी एक्स-रे मशीन वहां भी पहुंचेगी, जिन्होंने मंगलसूत्र दबा कर रखा है वहां भी उनकी एक्स-रे मशीन पहुंचेगी।

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा कांग्रेस की सरकार आई तो वहां डाका डालेगी और यह मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि उनके बड़े-बड़े दिग्गज कह रहे हैं। खुद ‘शहजादे’ कह रहे हैं।

    उन्होंने जनसभा में मौजूद महिलाओं से पूछा, ‘‘आप बताइए कि आपके पास जो स्त्री धन है, जो मंगलसूत्र है, क्या यह आप किसी को लेने देंगी। सिर कटवा देंगी लेकिन वह कभी नहीं देंगी।”

    मोदी ने सपा और कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि वे माताओं और बहनों की बचत पर नजर गड़ाये हुए हैं लेकिन माताओं बहनों को संपत्ति का हकदार बनाने के लिए मैं आपका ‘चौकीदार’ बनकर खड़ा हूं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में हुए कथित प्रश्नपत्र लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी तब वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रहे एक सज्जन ने कल एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। वह कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ था ‘‘उसमें कांग्रेस की गहलोत सरकार खुद शामिल थी।’’

    उन्होंने कहा कि इससे बड़ा पाप, इससे बड़ा धोखा मेरे देश के युवाओं के साथ और कुछ नहीं हो सकता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह

    July 2, 2026

    छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत

    July 2, 2026

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही

    By News MaatiAugust 12, 20263

    रांची। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस के मंत्रियों की ओर से…

    रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    August 12, 2026

    चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार

    August 12, 2026

    छात्र नेता देवेंद्र महतो का रघुवर दास ने जाना हालचाल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही

    August 12, 2026

    रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    August 12, 2026

    चतरा : मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध फंडिंग मामले में 12 दोषी करार

    August 12, 2026

    छात्र नेता देवेंद्र महतो का रघुवर दास ने जाना हालचाल

    August 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.