
मॉस्को। अमेरिका के साथ बनी सहमति के बाद यूक्रेन रूस के साथ 30 दिन के युद्धविराम को लेकर तैयार है। लेकिन, अब क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित और यूक्रेन द्वारा स्वीकृत 30 दिन के युद्धविराम से कीव को फायदा होगा क्योंकि उसे अपनी सेना को अवकाश देने में मदद मिलेगी। रूसी अधिकारी के इस बयान ने युद्धविराम को लेकर बन रही सहमति को झटका लगा है।



दीर्घकालिक शांतिपूर्ण समाधान चाहता है रूस
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित अस्थायी युद्धविराम ‘यूक्रेनी सेना के लिए एक अस्थायी विराम’ होगा। उशाकोव ने कहा कि रूस एक “दीर्घकालिक शांतिपूर्ण समाधान चाहता है जिसमें मास्को के हितों और चिंताओं को ध्यान में रखा जाए।” उशाकोव ने यह बयान व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ फोन पर बातचीत के एक दिन बाद दिया है।

