
रांची /पलामू।अपराधी अमन साहू ने आज एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन कर और भागने के दौरान जवान पर गोली चला दी। इस हमले में जवान घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को ढेर कर दिया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।




पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद दी जाएगी।
ऐसे हुई मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक के अनुसार एनआईए केस के सिलसिले में अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची लाया जा रहा था। चैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर घात लगाकर अपराधियों ने पुलिस गाड़ी पर पहले बम फेंका, फिर फायरिंग की। इसी क्रम में अमन साहू एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन कर भागने लगा। भागने के दौरान जवान पर गोली चला दी। इस हमले में जवान घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को ढेर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं। इधर, जानकारी मिली है कि चैनपुर-रामगढ़ के बीच आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बॉडी लेने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में लाया जाएगा।
कौन हैं अमन साहू?
उल्लेखनीय है कि झारखंड में अमन साहू गिरोह का आतंक और उत्पात अन्य आपराधिक गिरोहों की तुलना में बढ़ा था।तीन दिन पहले इसी गिरोह के अपराधियों ने रांची के बरियातू रोड में कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर फायरिंग की थी।बता दें, अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है।झारखंड में उसके ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।अमन साहू हार्डकोर माओवादी भी रहा है।

