Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    • IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा
    • देश में 22 लाख करोड़ के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः गडकरी
    • झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे
    • रांची में भारी बारिश से निजी व सरकारी सभी स्कूल कल बंद
    • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अमेरिका ने UN में रूस का दिया साथ, यूक्रेन युद्ध के लिए दोषी ठहराने से किया इनकार
    International

    अमेरिका ने UN में रूस का दिया साथ, यूक्रेन युद्ध के लिए दोषी ठहराने से किया इनकार

    News MaatiBy News MaatiFebruary 25, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अंतर अटलांटिक संबंधों में एक नाटकीय बदलाव देखने को मिला है क्योंकि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की मांग से संबंधी संयुक्त राष्ट्र के तीन प्रस्तावों पर सोमवार को मतदान में अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दोषी ठहराने से इनकार कर दिया और इस मुद्दे पर अपने यूरोपीय सहयोगियों से अलग रुख अपनाया।

    यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की मांग करते हुए संयुक्त राष्ट्र में ये प्रस्ताव पेश किए गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका और रूस ने यूरोप समर्थित यूक्रेन के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। प्रस्ताव में रूस की आक्रामकता की निंदा की गई है तथा रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की गई है।

    इसके बाद अमेरिका ने अपने प्रतिस्पर्धी प्रस्ताव पर मतदान से खुद को अलग कर लिया, क्योंकि फ्रांस के नेतृत्व में यूरोपीय देशों ने इसमें संशोधन करके यह स्पष्ट कर दिया कि रूस ही हमलावर है। यह मतदान उस समय हुआ जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेजबानी कर रहे थे। इसके बाद अमेरिका ने 193 सदस्यीय विश्व संस्था की शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने मूल मसौदे पर मतदान के लिए दबाव डाला।

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के पास वीटो की शक्ति है। 15 सदस्यीय परिषद में शून्य के मुकाबले 10 वोट से मतदान हुआ और पांच देश मतदान से दूर रहे। ये सभी यूरोपीय देश थे।

    अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने संघर्ष के जल्द से जल्द समाधान के लिए रूस के साथ अचानक बातचीत शुरू की जिससे यूक्रेन के साथ अमेरिका के रिश्ते में तल्खी आई है और यूरोपीय नेता भी इस बात से निराश हैं कि पिछले सप्ताह उन्हें और यूक्रेन को रूस के साथ प्रारंभिक वार्ता से बाहर रखा गया।

    सोमवार को पहले मतदान में महासभा ने यूक्रेन संबंधी प्रस्ताव को 18 के मुकाबले 93 मतों से मंजूरी दी, जबकि 65 सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार किया। इस परिणाम से यूक्रेन के लिए समर्थन कम होता दिख रहा है, क्योंकि पिछले मतदान में 140 से अधिक देशों ने रूस की आक्रामकता की निंदा की थी और तत्काल रूसी सैनिकों की वापसी की मांग की थी।

    इसके बाद सभा ने ‘‘रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान हुई दुखद जनहानि” से संबंधी अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव में ‘‘संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने तथा यूक्रेन एवं रूस के बीच स्थायी शांति की अपील की गई है”, हालांकि इसमें रूस की आक्रामकता का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है। एक आश्चर्यजनक कदम में फ्रांस ने तीन संशोधनों का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन 100 से अधिक यूरोपीय देशों ने किया। प्रस्ताव में कहा गया कि संघर्ष ‘‘रूसी संघ द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण” का परिणाम था।

    रूस ने संघर्ष के ‘‘मूल कारणों” को संबोधित करने के लिए एक संशोधन भी प्रस्तावित किया। सभी संशोधनों को मंजूरी दे दी गई और प्रस्ताव आठ के मुकाबले 93 मतों से पारित हो गया। कुल 73 सदस्य मतदान में शामिल नहीं हुए। यूक्रेन ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, अमेरिका ने मतदान में भाग नहीं लिया तथा रूस ने इसके विरोध में मतदान किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रूस की एयरस्ट्राइक से दहला यूक्रेन, मॉस्को हमले का चुन चुनकर ले रहा बदला

    September 21, 2026

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत

    September 21, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा हुआ रोशन, ‘इंडिया फर्स्ट’ और ‘75 वर्ष’ के संदेश ने खींचा ध्यान

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    By News MaatiSeptember 26, 202617

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। ओरमांझी ब्लॉक चौक…

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.