Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    • IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा
    • देश में 22 लाख करोड़ के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः गडकरी
    • झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे
    • रांची में भारी बारिश से निजी व सरकारी सभी स्कूल कल बंद
    • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अपना नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया है, न्यूयॉर्क में भारतीयों से बोले PM मोदी
    International

    अपना नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया है, न्यूयॉर्क में भारतीयों से बोले PM मोदी

    News MaatiBy News MaatiSeptember 22, 2024No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    PM attends a community programme at New York, in USA on September 22, 2024.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अपना नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया है, लोकल से ग्लोबल हो गया है। ये सब आपने किया है। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों में हमेशा से आपके सामर्थ्य को समझता रहा हूं। जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था, तब भी समझता था और आज भी समझता हूं। आप सब मेरे लिए हमेशा से भारत के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। इसलिए मैं आप सभी को राष्ट्रदूत कहता हूं।

    आगे उन्होनें कहा- मां भारती ने हमें जो सिखाया है, वो हम कभी भी भूल नहीं सकते, हम जहां भी जाते हैं, सबको परिवार मानकर उनसे घुल मिल जाते हैं। डायवर्सिटी को समझना, इसे जीना उसे अपने जीवन में उतारना ये हमारे संस्कारों में हैं, हमारी रगों में हैं। हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाए हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, दुनिया के सारे मत और पंथ हैं फिर भी हम एक और नेक बनकर आगे बढ़ रहे हैं। इस हॉल में कोई तमिल बोलता है कोई तेलुगु कोई मलयालम कोई कन्नड, कोई पंजाबी, कोई मराठी तो कोई गुजराती बोलता है। भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है। वो भाव है भारत माता की जय।

    कई देशों में लोकतंत्र का जश्न चल रहा हैः प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में कहा कि कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मुझे अपने घर ले गए। ये सम्मान आपका है, यहां रहने वाले लाखों भारतीयों का है। मैं प्रेसिडेंट बाइडेन और आपका आभार व्यक्त करूंगा। उन्होंने कहा कि 2024 पूरी दुनिया के लिए अहम है। क्योंकि दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है। तो कई देशों में डेमोक्रेसी का जश्न चल रहा है। भारत और अमेरिका इस जश्न में साथ हैं। यहां अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं और भारत में चुनाव हो चुके हैं। भारत में हुए इलेक्शन ह्यूमन हिस्ट्री के अब तक के सबसे बड़े चुनाव थे। अमेरिका की कुल आबादी से करीब दोगुना वोटर्स, बल्कि पूरे यूरोप की कुल आबादी से ज्यादा वोटर्स ने भारत में अपना वोट डाला। जब हम भारत की डेमोक्रेसी का स्केल देखते हैं तो औऱ भी गर्व होता है।

    उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है। आपके कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता की कोई सीमा नहीं है। भले ही आपने विदेश यात्रा की हो, लेकिन कोई भी समुद्र इतना गहरा नहीं है जो आपको भारत से दूर कर सके।”

    अमेरिका-इंडिया दुनिया का नया AI पावर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए एआई को एक नया अर्थ दिया। लॉन्ग आइलैंड में ‘मोदी और यूएस’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मेरे लिए, एआई का मतलब अमेरिकी भारतीय है। यही वह भावना है जो भारत-अमेरिका संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है।”

    भारतीयों ने कई क्षेत्रों में परचम लहराया : न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जो त्याग करते हैं वो ही भोग पाते हैं हम दूसरों का भला करके त्याग करके सुख पाते हैं, हम किसी भी देश में रहें, ये भावना नहीं बदलती है। उन्होंने कहा कि हम जिस सोसायटी में रहते हैं वहां अधिक योगदान करते हैं। यहां आपने डॉक्टर्स, रिसर्चर, टेक औ साइंटिस्ट के रूप में जो परचम लहराया है वो इसी का प्रतीक है, अभी कुछ समय पहले ही तो यहां टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप हुआ था। यूएसए की टीम गजब खेली, उस टीम में यहां रह रहे भारतीयों का जो योगदान था वह दुनिया ने देखा।

    वहीं लॉन्ग आइलैंड स्थित कोलिजियम में उनके आगमन से पहले कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मोदी शनिवार को क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए डेलवेयर के विलमिंगटन में थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रूस की एयरस्ट्राइक से दहला यूक्रेन, मॉस्को हमले का चुन चुनकर ले रहा बदला

    September 21, 2026

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत

    September 21, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा हुआ रोशन, ‘इंडिया फर्स्ट’ और ‘75 वर्ष’ के संदेश ने खींचा ध्यान

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    By News MaatiSeptember 26, 202617

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। ओरमांझी ब्लॉक चौक…

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.