
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर वह पांच जुलाई को सुनवाई करेगा।



केजरीवाल के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया, जिस पर अदालत ने कहा कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी।

