
नयी दिल्ली: डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड (डीजीएमएल) को भारत में जोन्नागिरी गोल्ड परियोजना और किर्गिस्तान में अल्टीन टोर गोल्ड परियोजना के विकास के लिए 60 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है।



कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि अर्देन्ट स्टील, हीरा इन्फ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड और मेड एडु केयर मार्केटिंग मैनेजमेंट (दुबई) से निवेश प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है। अगले कुछ महीनों में धनराशि मिलने की संभावना है।

