
नयी दिल्ली: चुनाव प्रचार के लिए तीन सप्ताह की अस्थायी जमानत समाप्त होने के साथ आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को वापस तिहाड़ जेल जाएंगे क्योंकि यहां की एक अदालत ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगने की उनकी याचिका पर अपना आदेश पांच जून तक के लिए टाल दिया।



आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री दो जून को अपराह्न करीब तीन बजे तिहाड़ जेल जाने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक, डीडीयू मार्ग पर पार्टी कार्यालय और एक मंदिर का दौरा कर सकते हैं।

