Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    July 1, 2026

    अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    July 1, 2026

    रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    • अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
    • रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
    • पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराध‍िक मामले
    • आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
    • जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
    • रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आंध्र प्रदेश : लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    Blog

    आंध्र प्रदेश : लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

    News MaatiBy News MaatiApril 30, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम। यहां सिंहाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बुधवार की सुबह वार्षिक उत्सव के दौरान दीवार गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से ये हादसा हुआ।

    बुधवार को शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम के दौरान दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर दीवार गिर गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से आठ शवों को निकाला गया और किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
    घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता, विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर एमएन हरेंधीरा प्रसाद और पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह घटना मंदिर के वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई। अधिकारियों के अनुसार, 300 रुपये का टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु दीवार गिरने से मारे गए या घायल हो गए।
    राज्य सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की घोषणा की गई है। ‘निजरूप दर्शनम’ के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी। अनुष्ठान सुबह तड़के शुरू होने थे।
    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख जताया है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
    मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर और एसपी से वहां की स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
    धर्मस्व मंत्री अनम राम नारायण रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दीवार गिरने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ कर्मियों और एम्बुलेंस को सेवा में लगाया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री घटनास्थल पर पहुंचीं। वह राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रही हैं।
    धर्मस्व मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।
    पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने श्रद्धालुओं की दुखद मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। इसे हृदय विदारक घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को इस तरह दुखद तरीके से अपनी जान गंवानी पड़ी।
    वाईएस जगन ने सरकार से दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने की भी अपील की।
    बता दें, चंदनोत्सवम्- सिंहाचलम मंदिर का वार्षिक है। जिसमें भगवान नरसिंह स्वामी पर से वर्ष में एक बार चंदन लेप हटाया जाता है और फिर भक्तगण ‘निज रूप’ में उनका दर्शन करते हैं। यह अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग

    June 30, 2026

    रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    By News MaatiJuly 1, 202652

    रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ऐसी चोरी हुई है जिसने हर किसी को…

    अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    July 1, 2026

    रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट

    July 1, 2026

    पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराध‍िक मामले

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    July 1, 2026

    अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    July 1, 2026

    रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट

    July 1, 2026

    पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराध‍िक मामले

    July 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.