पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान और कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि का जिक्र किया है।

संकल्प पत्र के प्रमुख वादे

-1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार

  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित करके बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी
    -1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
    -महिला मिशन करोड़पति के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम -किया जाएगा।
    -अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
    -सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके उनके सशक्तीकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने हेतु सरकार को सुझाव देगी(
    -हर किसान का सम्मान, हर फसल का सही दाम।
    -कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरूआत करके किसानों को प्रति वर्ष 3000 रुपये, कुल 9,000 रुपये का लाभ दिया जाएगा।
    -एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
    -पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी
    मत्स्य-दुग्ध मिशन योजना से प्रत्येक मत्स्य पालक को कुल 9,000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। बिहार दुग्ध मिशन’ की शुरूआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे
    5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा।
    -2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा।
    -बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत किया जाएगा।
    -7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
    -3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
    -अमृत भारत एक्सप्रेस एवं नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा।
    -4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।
    -न्यू पटना में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी।
    -मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
    -पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।
    -10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी।
    -मुफ्त राशन
    -125 यूनिट मुफ्त बिजली
    -5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
    -50 लाख नए पक्के मकान
    -हर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय पर पूर्ण किया जाएगा।
    5 वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version