रांची:झारखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Yogendra Sao को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है।अनुशासन समिति के अध्यक्ष Rameshwar Oraon ने पत्र जारी कर निष्कासन की जानकारी दी। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी के अनुसार, योगेंद्र साव द्वारा लगातार सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य की गठबंधन सरकार एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।समिति ने इसे पार्टी की छवि के प्रतिकूल और संगठनात्मक नियमों का उल्लंघन मानते हुए कड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार में पार्टी की भागीदारी है, ऐसे में इस प्रकार के सार्वजनिक बयान पार्टी अनुशासन के विरुद्ध हैं।इसी आधार पर योगेंद्र साव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।गौरतलब है कि योगेंद्र साव झारखंड की राजनीति में प्रभावशाली नेता रहे हैं। वे, उनकी पत्नी निर्मला देवी और बेटी अंबा प्रसाद अलग-अलग समय में हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एनटीपीसी के खनन क्षेत्र में स्थित उनके आवास को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version