मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महायुति के घटक दलों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महाविकास आघाडी में सीट शेयर पर बार बन गई है। शिवसेना यूबीटी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक इंटरनल सर्वे सामने आया है जिसमें महायुति को 160 सीटें मिलने का दावा किया गया है। सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी का भगवा गठबंधन लोकसभा चुनाव में मिले झटके से उबर चुका है और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगा।

288 सीटों पर करवाया सर्वे : आरएसएस से जुड़े व्यक्ति का कहना है कि संघ की ओर से माहौल जानने के लिए चुनाव से पहले गोपनीय तरीके से आंतरिक सर्वेक्षण कराया जाता है। उस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही बीजेपी की चुनावी रणनीति बनाई जाती है और आबादी की ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में संघ ने अपने चैनल के माध्यम से महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर सर्वे कराया।

उस सर्वेक्षण के मुताबिक, महायुती 160 सीटों पर जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहा है। इसमें बीजेपी को 90 से 95 सीटें मिलने की संभावना है, शिंदे की शिवसेना को 40 से 50 सीटें और अजित पवार की एनसीपी को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं। यह सर्वे उन मतदाताओं पर केंद्रित था, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में बीजेपी से असंतुष्ट होकर विपक्षी इंडिया गठबंधन को वोट दिया था। बहरहाल अब यह देखना रोचक होगा कि क्या यह सर्वेक्षण भविष्यवाणी सही साबित होती है या चुनावी मैदान में कोई नया मोड़ आता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version