नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में आ रही खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

खबरों के अनुसार राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के रविवार को देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की आशंका है, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version