नयी दिल्ली: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया छह महीने में चुनिंदा शहरों और जगहों पर 5जी सेवाओं की पेशकश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि अगले तीन वर्षों में 4जी नेटवर्क के विस्तार और मजबूती पर ध्यान देने के साथ कंपनी का पूंजीगत व्यय 50,000-55,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version