नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड के दौरे पर जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन खूंटी जिले के उलिहातु पहुंचेंगे, जहां वे महान जननायक बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे बिरसा मुंडा के परिजनों और वंशजों से भी मुलाकात कर संवाद करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version