नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पेरिस में आयोजित BoF 500 गाला में अपने फैशन लुक से भारतीय डिजाइन और कारीगरी को ग्लोबल मंच पर पेश किया। इस खास इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने पंकज एस हेरिटेज का कस्टम आउटफिट चुना, जिसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था। जान्हवी के इस लुक में पारंपरिक भारतीय साड़ी की झलक को मॉडर्न फैशन के साथ जोड़ा गया था। ऑफ-व्हाइट रंग के इस आउटफिट में छह गज की साड़ी के पारंपरिक सिल्हूट को नए अंदाज में पेश किया गया।

मॉडर्न अंदाज में दिखी साड़ी की झलक : जान्हवी के आउटफिट में लो-स्लंग ड्रेप, खुले कंधे और फर्श तक जाता हुआ लंबा पल्लू खास आकर्षण रहा। पूरे लुक का बेस आइवरी टोन में रखा गया था, जिसने आउटफिट को एक एलिगेंट और सॉफ्ट अपील दी। इस कस्टम लुक को 460-काउंट बंगाल मलमल से तैयार किया गया था। इसके जरिए भारतीय टेक्सटाइल की बारीकी और पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने की कोशिश की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version