भागलपुर। जिला प्रशासन ने आमजन को सूचित किया है कि गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के स्थान पर स्थायी पुर्नस्थापन कार्य के निरीक्षण के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम द्वारा आठ और नौ जुलाई की रात्रि 10:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उक्त अवधि में विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने तथा आवश्यक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में विक्रमशिला सेतु का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था सेतु की सुरक्षा एवं स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version