रामगढ़ । चूट्टूपालु घाटी (एनएच-33) में गुरुवार को रांची की ओर से तेज रफ़्तार ट्रेलर (एनएल 01एल- 9799) का अचानक ब्रेकफेल हो गया। इससे ट्रेलर पूरी तरह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर फोरलेन सड़क के दूसरे छोर में तड़पर कर बाइक पर पलट गया।

इससे रांची की ओर जा रहे बाइक (जेएच01 डीडी-2053) ट्रेलर की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में ट्रेलर के चालक और खलासी भी घायल हो गये। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआइ की रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया जहां बाइक सवार युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की पहचान कुजू ओपी क्षेत्र के दुघमटिया निवासी राहुल करमाली के रूप में हुई है। वह अपनी दो ममेरी बहनों श्वेता कुमारी सहित एक अन्य को प्रतियोगिता परीक्षा दिलाने के लिए तोपा से रांची ले जा रहा था। दुर्घटना के बाद रामगढ़ से रांची की ओर जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां घाटी में घंटों तक फंसी रही। पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को बीच सड़क से हटाकर आवागमन चालू कराया। इधर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्राओं और ट्रेलर चालक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version