लद्दाख। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंकों के साथ अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक सेना के जवान टैंकों के साथ अभ्यास कर रहे थे। दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पर करते समय अचानक से जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से टैंक पानी के भीतर ही फंस गया। इस हादसे में 5 जवानों के जान जाने की खबर है। वहीं कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं।

नदी में बहे 5 जवान

रक्षा अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, शुक्रवार को लद्दाख में अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान बह गए। यह घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में टैंक अभ्यास के दौरान हुई, जब नदी पार करते समय पानी का स्तर अचानक बढ़ गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version