नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:45 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अग्निशमन कर्मियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें तत्काल CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया… इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था।

अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है… अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग अन्य भी घायल हुए हैं… ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है… यहां किसी और लाइसेंस के आधार पर होटल चलाया जा रहा था… समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से ये हादसा नियंत्रण में आ गया…”दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version