जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास गणेश टोला में विजय सिंह उर्फ मोनू के घर पर गुरुवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में मोनू सिंह के अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं, इनमें एक महिला भी है। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है।

मोनू सिंह घर का काम करवा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें मोनू सिंह के अलावा एक महिला और एक व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है।

इस संबंध में सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि विजय उर्फ मोनू को गोली लगी है। इस घटना में एक महिला और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा हैं और अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version