रांची। पुलिस ने रविवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल मौर्या और स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर जबकि दूसरी बंगाल की रहने वाली है। सभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। हालांकि, कुछ लोग भागने में सफल रहे।

एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृव में यह छापेमारी की गई। अरगोड़ा चौक के पास सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने अरगोड़ा चौक के पास होटल मौर्या में रेड कर पुलिस ने दो लड़कियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में पुलिस ने मौर्य होटल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में भी छापेमारी की लेकिन वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस ने राजधानी में पिछले एक महीने के दौरान अलग-अलग इलाकों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version