पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो को लेकर पटना जिला प्रशासन ने आज पटना जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके चलते पटना जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों का ठहराव रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच पटना जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

पटना जंक्शन पर 20 से अधिक ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली 12309 तेजस एक्सप्रेस और 12303 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को पटना जंक्शन पर नहीं रुकेंगी। पटना जंक्शन से चढ़ने वाले यात्रियों को ये दोनों ट्रेनें दानापुर स्टेशन पर मिलेंगी।

नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
12309 तेजस एक्सप्रेस (नई दिल्ली)
12303 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (नई दिल्ली)

इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को राजेंद्र नगर टर्मिनल या दानापुर स्टेशन से चढ़ने के लिए कहा गया है। साथ ही, इस दौरान पटना जंक्शन और करबिगहिया पार्किंग परिसर को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के रोड शो के कारण पटना जंक्शन के आसपास यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।

राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर से खुलने वाली ट्रेनें
12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस
22197 कोलकाता एक्सप्रेस
12369 कुंभ एक्सप्रेस
12305 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
15657 कामाख्या एक्सप्रेस
12328 उपासना एक्सप्रेस
13006 पंजाब मेल
12334 विभूति एक्सप्रेस
03132 गोरखपुर हावड़ा एक्सप्रेस
पटना वाराणसी काशी इंटरसिटी: यह ट्रेन दानापुर से ही रवाना होगी।

पटना जंक्शन प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता से खुलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस, 03413 मालदा नई दिल्ली स्पेशल, 12367 विक्रमशिला, 22197 कोलकाता वीजीएलबी, 12369 कुंभ और 12305 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को राजेंद्र नगर और दानापुर में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। वहीं, पटना वाराणसी काशी इंटरसिटी दानापुर से ही रवाना होगी।

इसके अलावा 15657 कामाख्या, 12328 उपासना, 13006 पंजाब मेल, 12334 विभूति एक्सप्रेस को दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पांच मिनट का विशेष ठहराव दिया गया है। वहीं, 03132 गोरखपुर हावड़ा एक्सप्रेस को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ही पांच मिनट का ठहराव दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version