रांची। झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना के संचालन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक महीने एक निर्धारित दिन ‘मंईयां सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। इसी दिन राज्य की करीब 51 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग इस नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, इसे सितंबर या अक्टूबर से लागू किए जाने की संभावना है। नई प्रणाली के लागू होने के बाद भुगतान की पूरी प्रक्रिया राज्य स्तर से संचालित होगी, जिससे राशि वितरण में पारदर्शिता, एकरूपता और तेजी आएगी।

इस व्यवस्था के लिए जेएपीआईटी द्वारा विकसित विशेष पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इसका प्रेजेंटेशन भी दिया जा चुका है। नई प्रणाली लागू होने के बाद लाभुक महिलाओं को हर महीने तय तिथि पर राशि मिलने की सुविधा मिलेगी।

वर्तमान व्यवस्था में प्रत्येक जिला अपने स्तर पर भुगतान करता है, जिसके कारण अलग-अलग जिलों में राशि भेजने की तिथियां अलग रहती हैं। कई बार कुछ जिलों की महिलाओं को राशि पहले मिल जाती है, जबकि अन्य जिलों के लाभुकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। पूरे राज्य में भुगतान प्रक्रिया पूरी होने में 10 से 15 दिन तक का समय लग जाता है।

नई व्यवस्था के तहत ‘मंईयां सम्मान दिवस’ पर राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जिला स्तर के अधिकारी और लाभुक महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version