रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठन के वास्तविक मालिक हैं। समर्पित कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों, संदेशों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम में निहित है।नितिन नवीन कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर में बूथ संख्या-249 पर भाजपा कार्यकतार्ओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ह्यमन की बातह्ण के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही।उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं, कार्यकतार्ओं और ग्रामीणों से संवाद भी किया। नवीन ने संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए एक विशेष पहल की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पीछे खड़े बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार को अपने पास बुलाया और दोनों को अपने बगल में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष को अपना मालिक बताते हुए कार्यकतार्ओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही संगठन की नींव हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से पार्टी की नीतियां और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों तक पहुंचती हैं।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल, भाजपा नेता अमित कुमार, रांची पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version