पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आपत्तिजनक बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। जदयू, बीजेपी, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खरगे पर पलटवार किया है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आपत्ति जताई। रविवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी की चर्चा करते हुए विवादास्पद बयान दिया। कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। गिरिराज सिंह ने मल्किार्जुन खरगे के बयान पर कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला किया। कहा कि कांग्रेस मुर्खोँ की टोली है। पहले लगा था कि केवल राहुल गांधी ही ऐसा बयान देते रहे हैं अब लगता है कि पूरी पार्टी उसी रास्ते पर है। नेहरु खानदान का कब्र खुद चुका है। 30-40 सालों से देश के आठ-नौ राज्यों में कांग्रेस का नामलेवा नहीं है। उनकी जमानत जब्त हो चुकी है। मोदी है, मोदी रहेगा। मोदी 30 साल तक रहेगा। कांग्रेस का खात्मा हो चुका है। वे चाहे जितनी अराजकता फैलाएं, कुछ असर नहीं होने वाला है। खरगे नेहरु खानदान की नौकरी करें लेकिन, ऐसे बयान के लिए देश की जनता उनको सजा अवश्य देगी।खरगे, राहुल माफी मांगें: सम्राट चौधरीबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका यह बयान दिखाता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस किस तरह देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना रखते हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस, मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।अपने गिरेबान में झांकें: जदयूजदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के राजनीतिक व्यक्तित्व पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नीतीश कुमार को खरगे या कांग्रेस पार्टी के किसी भी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।जीतनराम मांझी की पार्टी की कड़ी आपत्ति : हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने डॉ श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, सार्वजनिक जीवन की मयार्दा और भारतीय संस्कृति की परंपराओं के अनुकूल नहीं है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कहा कि कार्यक्रम के आयोजकों को भी इस प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए खेद व्यक्त करना चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version