
रांची। बुंडू थाना पुलिस ने चोरी के एक आरोपी उत्तम मुंडा को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। इनके पास से चोरी की टीवीएस अपाची बाइक बरामद हुई है।
रैयदा बाजार टांड के पास दो लड़के एक चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री कर रहे थे। इसके बाद एसडीपीओ रतिभान सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तम मुंडा को एक नाबालिग के साथ पकड़ा गया।
साथ ही चोरी की टीवीएस अपाची बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को सरहुल के दिन यह बाइक आदिवासी कल्याण छात्रावास बुण्डू के पास से चोरी गई थी। अनुसंधान के दौरान मामले में एक अन्य नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया।
