Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर आज लगेगी मोदी कैबिनेट की मुहर, BJP कैसे पास कराएगी विधेयक? समझें नंबर गेम

    November 27, 2026

    जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस

    November 26, 2026

    बिहार में आटा, मसाला और अचार की फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 35% सब्सिडी

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर आज लगेगी मोदी कैबिनेट की मुहर, BJP कैसे पास कराएगी विधेयक? समझें नंबर गेम
    • जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस
    • बिहार में आटा, मसाला और अचार की फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 35% सब्सिडी
    • शादी की रस्म से पहले गोड्डा में इंजीनियर दुल्हा लापता, जानें क्या है मामला
    • पीएम मोदी ने कहा- ‘साधारण परिवार में जन्मा बालक देश की सेवा का दायित्व संभाल रहा, यही संविधान की शक्ति का प्रमाण
    • केंद्र ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक
    • लंबी बीमारी के बाद बसंत सोरेन विधानसभा पहुंचे, पक्ष-विपक्ष ने किया स्वागत
    • बिहार बनेगा मिल्क हब, अब सुधा बेचेगा बकरी का दूध और मखाना खीर, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर आज लगेगी मोदी कैबिनेट की मुहर, BJP कैसे पास कराएगी विधेयक? समझें नंबर गेम
    India

    परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर आज लगेगी मोदी कैबिनेट की मुहर, BJP कैसे पास कराएगी विधेयक? समझें नंबर गेम

    News MaatiBy News MaatiNovember 27, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में होगी।सभी मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचना भेजी गई है, ताकि वे इसमें उपस्थित रहें। इस बैठक में सरकार पिछले परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक में कुछ संशोधन कर सकती है। इस विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों से कहा था कि सरकार जल्द ही संसद का सत्र बुला सकती है। लिहाजा उन्होंने मंत्रियों से अगले कुछ दिनों तक उपलब्ध रहने और दिल्ली से बाहर की अपनी यात्राएं टालने को कहा था।सरकार बीते अप्रैल महीने में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में लेकर आई थी, लेकिन वह दो तिहाई सांसदों का समर्थन नहीं जुटा पाई। विधेयक के पक्ष में 298 मत पड़े तो विरोध में 234। सरकार दो तिहाई बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। हालांकि, बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में हुई टूट के बाद उसके 20 लोकसभा सदस्य राजग के सहयोगी के रूप में अब भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं।

    सरकारी सूत्रों का दावा है कि जरूरी दो तिहाई बहुमत से ज्यादा लगभग 375 का नंबर पूरा हो गया है। जाहिर है कि इसमें द्रमुक जैसे कुछ दलों का जहां खुला समर्थन होगा, वहीं विपक्ष के कई दलों की संख्या सदन से गैर मौजूद रह सकती है। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की ओर से पहले ही कहा गया है कि यदि लिखित रूप में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की बात कही जाती है तो वह फिर से विचार करेगा।

    संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने एक्स पर पोस्ट कर की। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से अनुरोध किया है कि वे क्रमशः सोमवार 30 नवंबर को लोकसभा और बुधवार दो दिसंबर को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती है। मानसून सत्र के 13 अगस्त को समाप्त होने के बाद सरकार ने सत्रावसान नहीं किया था, इसलिए तीन दिन की अग्रिम सूचना पर संसद की यह विशेष बैठक बुलाई जा रही है जो पिछले सत्र का ही विस्तार होगा।

    सरकार के तीन दिसंबर को सत्र खत्म करने के एलान से यह भी साफ है कि अभी शीत सत्र बुलाने की कोई योजना नहीं है। सत्र बुलाने की सरकार की घोषणा से साफ है कि सत्तापक्ष 30 नवंबर को परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन बिल और महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन से संबंधित प्रस्ताव को एक साथ लोकसभा में लेकर आएगा। इस पर दो दिन की चर्चा और वोटिंग के बाद इसे दो दिसंबर को ही या जरूरत पड़ने पर तीन दिसंबर को वोटिंग कराई जाएगी। राज्यसभा में सरकार के पास नंबर की चिंता नहीं है। सरकार बीते अप्रैल महीने में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में लेकर आई थी, लेकिन वह दो तिहाई सांसदों का समर्थन नहीं जुटा पाई। विधेयक के पक्ष में 298 मत पड़े तो विरोध में 234। सरकार दो तिहाई बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। हालांकि, बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में हुई टूट के बाद उसके 20 लोकसभा सदस्य राजग के सहयोगी के रूप में अब भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। इसी दरम्यान शिवसेना यूबीटी में भी तोड़फोड़ हुई और उसके छह लोकसभा सदस्य भाजपा के सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। इस तरह भाजपा-राजग के पास इस समय घोषित रूप से 319 लोकसभा सदस्यों का समर्थन है और दो तिहाई आंकड़े के लिए करीब 360 सदस्यों की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा में छूट का आदेश रद्द

    November 26, 2026

    अब भारत बनेंगी आधुनिक मशीनें, निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरणों के उत्पादन पर 11 हजार करोड़ होंगे खर्च

    November 25, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त

    November 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    India

    परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर आज लगेगी मोदी कैबिनेट की मुहर, BJP कैसे पास कराएगी विधेयक? समझें नंबर गेम

    By News MaatiNovember 27, 202611

    नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की…

    जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस

    November 26, 2026

    बिहार में आटा, मसाला और अचार की फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 35% सब्सिडी

    November 26, 2026

    शादी की रस्म से पहले गोड्डा में इंजीनियर दुल्हा लापता, जानें क्या है मामला

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर आज लगेगी मोदी कैबिनेट की मुहर, BJP कैसे पास कराएगी विधेयक? समझें नंबर गेम

    November 27, 2026

    जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस

    November 26, 2026

    बिहार में आटा, मसाला और अचार की फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 35% सब्सिडी

    November 26, 2026

    शादी की रस्म से पहले गोड्डा में इंजीनियर दुल्हा लापता, जानें क्या है मामला

    November 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.