भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। बुर्का पहने महिलाएं, हाथों में गुलाब और ‘थैंक यू मोदी जी’ के प्लेकार्ड लिए सड़कों पर उतर आए। ये सभी वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में इकट्ठा हुए थे। केंद्र सरकार ने इस विधेयक को लोकसभा में पेश किया है। इस विधेयक का उद्देश्य देशभर में वक्फ बोर्डों के स्वामित्व वाली संपत्तियों को विनियमित करने वाले कानूनों में बड़े बदलाव लाना है।

शहर के विभिन्न मुस्लिम समुदायों ने विधेयक के समर्थन में रैलियां निकालीं। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी प्रदर्शनों में भाग लिया और थैंक यू, मोदी जी लिखे पोस्टर पकड़े थे। भोपाल में हताई खेड़ा डैम के पास भी आनंदपुरा कोकता के मुस्लिम समाज के लोग हाथों में पोस्टर और फूल लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते दिखे।

लोग ढोल बजाकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। यह बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को बेहतर बनाने और दुरुपयोग को रोकने के लिए है। वक्फ संशोधन बिल 2024, वक्फ अधिनियम 1995 में कुछ बदलाव करने के लिए लाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version