पटना । तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चुनाव कार्य में लगे अफसरों को धमकाते नजर आ रहे हैं। खुले मंच से तेजस्वी वोट चोरी करने वाले अफसरों, उनका नाम अमित शाह के साथ जोड़ कर धमकी दे रहे हैं।

इस वीडियो में मैरून रंग की RJD की लोगो लगी टीशर्ट में तेजस्वी नजर आ रहे हैं। वो खुले मंच पर भीड़ के बीच हैं। उनका संबोधन शुरू होता है। तेजस्वी यादव माइक लेकर स्टेज पर आते हैं और वहीं पर घूम-घूम कर कहते हैं कि ‘जो अधिकारी अमित शाह से मिल कर के गड़बड़ करेगा, सरकार आने के बाद इतनी कड़ी सजा मिलेगी, कि कभी सोच नहीं सकते कि क्या सजा मिलेगी उनको। उसमें अगर कोई बेईमान, कोई भ्रष्ट अधिकारी चुनाव में बेईमानी करेगा तो उसे सजा मिलनी चाहिए या नहीं। जो लोकतंत्र पर कलंक बनेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए या नहीं।’

आगे तेजस्वी यादव कहते हैं कि ‘जो वोट चोरी कराएगा उसे सजा मिलनी चाहिए या नहीं। इस बार जनता तैयार है न सजा देने के लिए! छोड़ा नहीं जाएगा। अभी भी मेरी सलाह है भ्रष्ट अधिकारियों, अमित शाह के चेलों-चमचों, बेईमानी की “ब” भी दिमाग में मत लाना… मत लाना।’

मेरी उम्र कच्ची जुबान पक्की : इसके अलावा सारण में तेजस्वी यादव ने एक चुनावी सभा में कहा कि ‘मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। मैं जो कहता हूं वो पूरा करता हूं, इस बात की गवाह बिहार की जनता है।’ तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने 17 महीने में युवाओं को नौकरी देना का काम किया है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दो चरण में वोटिंग होगी। 14 तारीख को परिणाम आएगा। महागठबंधन की सरकार बनते ही 20 दिनों में एक कानून बनाया जाएगा कि बिना सरकारी नौकरी वाले परिवारों को मैं नौकरी दिलाने का काम करूंगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version