रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्तूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होनेवाले टी20 मैच के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए जेएससीए प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। टिकट खिड़की सुबह 9 बजे खुलेगी और शाम 4 बजे तक टिकट बिकेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी सहित वरीय पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मैच की तैयारी की समीक्षा की। जेएससीए की ओर से अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने स्टेडियम में चल रही तैयारियों की जानकारी दी। संजय पांडेय ने बताया कि सुरक्षा को लेकर डीसी और एसएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।कालाबाजी करने वालों पर पैनी नजर : उन्होंने बताया कि टिकट कालाबाजी करनेवालों पर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। काउंटर से टिकट खरीदकर बार-बार काउंटर में लगने और बाहर टिकट बेचनेवालों को चिन्हित किया जाएगी। सीसीटीवी में टिकट काउंटर की मॉनिटरिंग की जाएगी। डीसी ने इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं। पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट को लेकर भी विशेष व्यवस्था करने पर चर्चा की गई।पश्चिमी गेट पर अधिक सख्ती : टिकट बिक्री और मैच के दिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर वेस्ट गेट की तरफ अधिक तरफ अधिक पुलिस बल की तैनाती होगी। टिकट की जांच करनेवाली मशीन की भी संख्या बढ़ेना पर विचार किया गया, ताकि अधिक भीड़ न लग सके और दर्शकों को परेशानी न हो। पिछले जेपीएल के आयोजन के दौरान हुई भगदड़ से सबक लेते हुए सुरक्षा पर अधिक फोकस किया जा रहा है।टिकटों की कैटेगरी और दाम- विंग ए – लोअर टियर – 3,000- विंग ए – अपर टियर – 2,000- विंग बी – लोअर टियर – 3,500- विंग बी – अपर टियर – 2,500- विंग सी – लोअर टियर – 3,000- विंग सी – अपर टियर – 2,000- विंग डी – लोअर टियर – 3,000- विंग डी – स्पाइस बॉक्स – 2,500

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version