नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को राज्य का नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर को सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है। ओम प्रकाश सिंह फिलहाल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में MD के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओपी सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं और उनके साले नितिन नवीन और साली दिल्या गौतम बिहार के विधानसभा चुनावों में दावेदारी ठोक रही हैं।

वाई पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में शत्रुजीत कपूर समेत आठ सीनियर आईपीएस अधिकारियों पर जाति के आधार पर भेदभाव करने, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार का आरोप लगाया है। इस केस में दर्ज FIR में इन सभी सीनियर अफसरों के नाम शामिल हैं। पूरन कुमार का परिवार और विपक्ष सरकार पर इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके चलते अब सरकार ने यह कदम उठाया है। हरियाणा के राज्यपाल क ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ओपी सिंह की नियुक्ति का फैसला शत्रुजीत कपूर के छुट्टी पर जाने के कारण लिया गया है ताकि विभागीय कामों में किसी प्रकार की रुकावट ना आए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version