नई दिल्ली।भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी 23 सितंबर को एक नया इतिहास रचा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्री-ओपन सत्र में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पर पहुंच गए हैं. सेंसेक्स 106.82 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,651.13 के स्तर पर खुला. जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स आज सुबह 81.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,872.55 के स्तर पर खुला है.

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 318.58 अंक उछलकर 84,862.89 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 120.75 अंक की बढ़त के साथ 25,911.70 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहा.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version