Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस, होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान

    August 9, 2026

    14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने कई मांगें मानीं, विधानसभा घेरेंगे छात्र

    August 9, 2026

    रघुवर दास ने 1000 कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस, होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान
    • 14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने कई मांगें मानीं, विधानसभा घेरेंगे छात्र
    • रघुवर दास ने 1000 कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना
    • सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं ‘कृष्णा बम’, दर्शन को उमड़ी भीड़
    • आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार : इरफान अंसारी
    • दूसरी सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ा जनसैलाब, एक लाख डाक बम समेत हजारों कांवरियों ने भरी हुंकार
    • JPSC भर्ती घोटाला : ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को काम देने में हुई थी करोड़ों की डील, पूर्व चेयरमैन की भूमिका संदिग्ध
    • जेपीएससी सीटों को बेचा गया, जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब : जयराम महतो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार : इरफान अंसारी
    Blog

    आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार : इरफान अंसारी

    News MaatiBy News MaatiAugust 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में छात्र-छात्राओं के आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को आंदोलनकारी छात्रों के नाम एक भावुक एवं संवेदनशील अपील जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने जारी अपील में कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है, लेकिन अपनी जिंदगी और स्वास्थ्य को खतरे में डालना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं, उनकी मांगों और उनके संघर्ष को गंभीरता से समझ रही है तथा सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों से संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

    अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों से कहा कि आंदोलन के दौरान यदि किसी छात्र-छात्रा की तबीयत बिगड़ती है या अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ती है, तो राज्य सरकार बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी आंदोलनकारी छात्र-छात्रा को चिकित्सा सुविधा से वंचित न किया जाए। आंदोलनकारी छात्रों के इलाज के नाम पर किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी तथा उपचार से संबंधित आवश्यक खर्च राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आंदोलन स्थल पर भी स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों को आवश्यकता के अनुसार तैनात रखा गया है, ताकि आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा सके और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी जान को दांव पर न लगाएं और अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

    स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखें, अपनी आवाज बुलंद करें, लेकिन अनशन और भूख हड़ताल जैसे कदमों से बचें। कहा कि सरकार छात्रों की बात सुन रही है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। ऐसे में संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालना ही सबसे बेहतर रास्ता है। कहा कि झारखंड के युवा राज्य का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

    उन्होंने छात्रों से भावुक अपील करते हुए कहा आपकी आवाज जरूरी है, आपका संघर्ष महत्वपूर्ण है, लेकिन आपकी जिंदगी उससे भी ज्यादा कीमती है। अपनी मांगों के लिए लड़िए, अपनी आवाज बुलंद कीजिए, लेकिन अपनी जान को दांव पर मत लगाइए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि संवाद, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से पूरे मामले का सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।

    उन्होंने छात्रों से सरकार पर विश्वास रखने और बातचीत का रास्ता खुला रखने की अपील की।अपने संदेश के अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आपकी सरकार आपके साथ है। स्वास्थ्य मंत्री आपके साथ खड़ा है। आपकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। उन्होंने एक बार फिर सभी आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं से अनशन एवं भूख हड़ताल से बचने, अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने और संवाद के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस, होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान

    August 9, 2026

    14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने कई मांगें मानीं, विधानसभा घेरेंगे छात्र

    August 9, 2026

    रघुवर दास ने 1000 कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस, होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान

    By News MaatiAugust 9, 20266

    मॉस्को। होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने भारत तक पहुंच…

    14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने कई मांगें मानीं, विधानसभा घेरेंगे छात्र

    August 9, 2026

    रघुवर दास ने 1000 कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

    August 9, 2026

    सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं ‘कृष्णा बम’, दर्शन को उमड़ी भीड़

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस, होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान

    August 9, 2026

    14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने कई मांगें मानीं, विधानसभा घेरेंगे छात्र

    August 9, 2026

    रघुवर दास ने 1000 कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

    August 9, 2026

    सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं ‘कृष्णा बम’, दर्शन को उमड़ी भीड़

    August 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.