
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 676 अंक से अधिक के लाभ में रहा। एनएसई निफ्टी 22,400 अंक के पार निकल गया।
एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस जैसे शेयरों में लिवाली तथा अमेरिका तथा एशिया के अन्य बाजारों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 676.69 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,663.72 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 73,749.47 अंक तक गया और नीचे में 72,529.97 अंक तक आया।
