
रांची। एबीकेएम ( महिला शाखा ) की ओर से रविवार को ‘सावन मनभवन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौक़े पर आयोजित ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता में सीमा शरण को प्रथम, निर्मला सिन्हा को दूसरा व ऋतु सिन्हा को तीसरा स्थान मिला।





इस अवसर पर महिलाओं ने रैंप वॉक, कजरी, मॉडर्न व वेस्टर्न डांस कर सावन का आनंद उठाया। साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता, प्रीति , इंदु, निर्मला आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

