रांची : रांची लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने अपने परिवार संग हेहल ओटीसी ग्राउंड स्थित वेयरहाउस के मतदान केंद्र में मतदान किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार रिकॉर्ड टूटेगा। कहा कि आम जनता मोदी की गारंटी को जानती और पहचानती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में 370 हटाने, राम मंदिर बनवाने सहित कई अतुलनीय काम किए हैं।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी रांची ही नहीं अधिकांश सीटों पर भारी मतों से जीतेगी। हम 400 का आंकड़ा पार करेंगे और देश को विकास की राह पर ले जायेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version