
पटना। बिहार पुलिस ने आॅनलाइन सट्टेबाजी के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पदार्फाश किया है। इस मामले में बुधवार को बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। बिहार एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से पटना के सात, दिल्ली के तीन, कोलकाता एवं प्रयागराज के दो-दो और गाजियाबाद एवं रांची के एक-एक ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान गिरोह के सरगना संदीप कुमार गुप्ता और लवली प्रिया को रांची से गिरफ्तार किया गया। वहीं, मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को पटना के पत्रकार नगर से पकड़ा गया। इसके अलावा कौशल कुमार, चंगु और मोनू कुमार उर्फ मंगू को पटना के दानापुर स्थित मेरिडियन परिसर से गिरफ्तार किया गया है।इसके अलावा रांची, कोलकाता, प्रयागराज और पटना के विभिन्न स्थानों से 37 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे गिरोह के नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।छापामारी में अब तक 22 लाख रुपये नकद, 500 ग्राम के सोने-चांदी के आभूषण, 300 से अधिक एटीएम और क्रेडिट कार्ड, 100 से ज्यादा मोबाइल फोन, पांच लैपटाप, छह टैब समेत कई इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किए गए हैं। देर शाम तक बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है।महादेव गेमिंग एप की तर्ज पर सट्टेबाजी : बिहार पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चर्चित महादेव गेमिंग एप की तर्ज पर सट्टेबाजी वेबसाइट चला रहा था। इनमें और जैसी वेबसाइट इनके नेटवर्क से जुड़ी थीं।गिरोह का सरगना दुबई में रहकर विदेशी सर्वर पर होस्ट की गई वेबसाइट का संचालन करता था, ताकि भारतीय कानून की पहुंच से बचा जा सके। इन वेबसाइटों और गेमिंग एप के माध्यम से गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में अपना नेटवर्क चला रहा था। इसको लेकर पटना साइबर थाना कांड संख्या 1529/26 के तहत मामला दर्ज है, जिस मामले में बुधवार को यह कार्रवाई की गई है।44 म्यूल खातों में 88 करोड़ का लेन-देन : आॅनलाइन सट्टेबाजी के जरिए ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आर्थिक नेटवर्क की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अब तक की जांच में गिरोह से जुड़े 44 म्यूल बैंक खाते चिह्नित किए गए हैं। इन खातों में करीब 88.52 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि लगभग 87.62 करोड़ रुपये दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिए गए। यानी खातों में जमा कुल रकम का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा आगे भेज दिया गया।जांच एजेंसियों के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल मुख्य रूप से ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए किया जा रहा था। ऐसे में पुलिस इसे मनी लांड्रिंग का मामला मानते हुए भी कार्रवाई करेगी।




