Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

    November 18, 2026

    सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
    • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
    • सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान
    • दूसरे राज्य की महिला को बिहार में एससी आरक्षण नहीं, पटना हाईकोर्ट का फैसला
    • झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब बोलकर बनेगी दवा की पर्ची,
    • काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रामगढ़ दिशा की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश
    • संदीप गुप्ता और लवली प्रिया रांची से गिराफ्तार, बिहार एसटीफ का झारखंड समेत 5 राज्यों में छापा,सट्टेबाजी के इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश
    • झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रामगढ़ दिशा की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश
    Blog

    काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रामगढ़ दिशा की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश

    News MaatiBy News MaatiNovember 18, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। जिले में विकास योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन की लापरवाही अब उजागर हो रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दिशा की बैठक में इन लापरवाहियों को उजागर किया। उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए अधिकारियों को सही कार्य करने का निर्देश दिया। सांसद ने बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही, देरी और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने जिले में बंद पड़ी और अनियमित जलापूर्ति योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए उनके कारणों का पता लगाने और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सदर अस्पताल रामगढ़ में सीटी स्कैन सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सांसद ने सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिले की सभी एंबुलेंस का प्रभावी संचालन कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने को कहा।

    बैठक में जिले में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने कारखाना निरीक्षक और श्रम अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया। दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए सांसद ने प्रतिवर्ष लगभग 300 से 400 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने पर जोर दिया। जिला आपूर्ति विभाग को अभियान चलाकर अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान करने और नियमानुसार उनके नाम हटाकर योग्य और जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ऋतुराज की पहल पर शुरू की गई संगम परियोजना की बैठक में सराहना की गई। इसके तहत जिले की औद्योगिक इकाइयों की जरूरतों के अनुरूप स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की योजना है। सांसद और विधायकों ने इस पहल को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग को सभी सरकारी विद्यालयों में चहारदीवारी और बेंच-डेस्क की उपलब्धता का आकलन कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों को विकास योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति वितरण जैसे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीएसआर के माध्यम से जिले के विकास को गति देने और स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

    November 18, 2026

    सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान

    November 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,450

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    By News MaatiNovember 18, 20262

    रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के…

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

    November 18, 2026

    सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान

    November 18, 2026

    दूसरे राज्य की महिला को बिहार में एससी आरक्षण नहीं, पटना हाईकोर्ट का फैसला

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

    November 18, 2026

    सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान

    November 18, 2026

    दूसरे राज्य की महिला को बिहार में एससी आरक्षण नहीं, पटना हाईकोर्ट का फैसला

    November 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.