
सासाराम। भारतीय टीम के गेंदबाज आकाश दीप अपने तिलक समारोह में जमकर किया भोजपुरी गाने पर डांस। रविवार देर शाम तिलक समारोह के दौरान उनके घर पर मेहमानों की भारी भीड़ थी। जैसे ही भोजपुरी पावर स्टार और एमएलसी पवन सिंह का गाना गूंजा, आकाश दीप अपने परिवारवालों के साथ नाच में शामिल हो गए। गाने के बोल थे झूठे बात प मारेल पॉलिस,कहब राति के करे के मालिस,बुझअ तानी। हां, मान जा ना अब, धनी, तोहरे पे सब धन लूट जाई। तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई। तहरा सइयां जी के दिलवा टूट जाई। बस तिलक के राजा जी यानी आकाश दीप ने इसके बाद समां ही बांध दिया।
आकाश दीप के तिलक में भोजपुरी गीतों को जमकर बजाया जा रहा था। जैसे ही गाने बजने शुरू हुए, आकाश दीप खुद को मस्ती करने से नहीं रोक पाए। इसके बाद तो फैमिली और दोस्तों के साथ आकाश दीप ने स्टेज पर खूब डांस किया। इस समारोह में कई भोजपुरी गायक और कलाकार भी आए थे। गांववालों ने भी अपने प्यारे क्रिकेटर आकाश दीप के लिए खूब डांस किया।
24 जून को वाराणसी में लेंगे सात फेरे : आज आकाश दीप के घर मेहंदी की रस्म है। वहीं 23 जून को आकाश दीप को हल्दी लगेगी, यानी हल्दी समारोह होगा। इसके बाद 24 जून को आकाश दीप की बारात सज धज कर निकलेगी। भारतीय टीम के क्रिकेटर आकाश दीप ने घरवालों की पसंद और मर्जी से शादी के लिए हामी भरी है। वो बारात लेकर वाराणसी जाएंगे। हालांकि दुल्हन का परिवार भी डेहरी आॅन सोन का ही रहने वाला है। आकाश दीप की होने वाली पत्नी का नाम अक्षिता राज है। ये परिवार वालों की पसंद से एकदम विशुद्ध अरेंज मैरिज है। आकाश दीप 24 जून को वाराणसी में अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे।
