
रांची। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन सोमवार को अभिवर्द्धि एवं प्रार्थना पुस्तक का विमोचन सभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सी.पी. सिंह, समरी लाल, डिप्टी मेयर संजीव विजवर्गीय, रंजन यादव, किशोर मंत्री, विनय अग्रवाल, अशोक सुराना, राकेश बच्छावत, उत्तम चौरडिया, जय पिंचा, राजेश बच्छावत संयम बच्छावत, श्री सुरेश जैन ने सयुंक्त रूप से किया।
पर्वाधिराज पर्युषण के उपलक्ष्य पर श्री जैन श्वेताम्बर साधु मार्गी संघ एवं तेरापंथ धर्म संघ का संयुक्त रूप से दिगंबर जैन भवन में आठ दिनों से चल रहा था। पर्युषण एक ऐसा पर्व है जो संयम, तपस्या, और आत्म-निरीक्षण के माध्यम से आत्मिक शुद्धि की ओर मार्गदर्शन करता है।
सभी तपस्वियों का बहुमान किया गया, जिसमे मुख्य रूप से छोटे लाल जी चोरड़िया के 8 उपवास, विशाल दस्सानी के 9 उपवास धर्मेंद्र बोहरा के 8 उपवास, दिशा बैंगानी, परी बैंगानी, अमन सेठिया,भव्य सुराणा के 3 उपवास,50 बयासना संगीता लोढा के द्वारा के द्वारा किया गया है। इन सभी का बहुमान साधुमार्गी जैन संघ, तेरापंथ सभा एवं युवक परिषद ने किया।
दिगम्बर जैन पंचायत समाज के अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल, मंत्री पंकज पांड्या, दिगम्बर जैन भवन के अध्यक्ष सुरेश, मोहन लाल पींचा, हुकमी चन्द चोरड़िया, संपतलाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, घेवरचंद नाहटा, मूलचंद सुराणा, देवचंद पींचा, जय पींचा, ललित पींचा, प्रकाश चन्द नाहटा व अन्य शामिल हुए।
